खेसारी लाल यादव ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "मुझे प्रशांत भैया हमेशा से पसंद हैं।" खेसारी के इस बयान के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके इस बयान को प्रशांत किशोर के प्रति समर्थन और प्रशंसा के रूप में देखा जा रहा है।