कांके: लालपुर थाना क्षेत्र में हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी मामले में एक महिला समेत चार गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 3, 2026 लालपुर थाना क्षेत्र में हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी मामले में एक महिला समेत चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार शाम करीब चार बजे प्रेस वार्ता कर सिटी डीएसपी के वी रमन ने बताया कि पीड़िता वीणा विभा कुमारी ने 22 मई को पटना जाने से पहले घर की चाबी अपने मौसेरे देवर हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष को दी थी।