जलेसर: नगला शीर गांव मैं नाली के विवाद के चलते नामजद आरोपियों ने गर्भवती महिला के साथ की मारपीट थाना क्षेत्र अवागढ़ का मामला
Jalesar, Etah | Jul 19, 2024 थाना क्षेत्र अवागढ़ के अंतर्गत गांव नगला शीर में यह घटना हुई है ।जहां की रहने वाली 22 वर्षीय गर्भवती महिला मनीषा के साथ गांव के ही दो आरोपियों ने जमकर मारपीट की । मनीषा ने इस पूरे मामले पर जानकारी दी कि आरोपियों के साथ नाली को लेकर विवाद चल रहा था। जब मनीषा के पति धान गाड़ने गए थे तब आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया