झांसी: बुंदेलखंड की उपेक्षा पर फूटा गुस्सा, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने कहा- सांसद-विधायकों को खून से लिखा जाएगा धिक्कार पत्र
Jhansi, Jhansi | Apr 4, 2026 बुंदेलखंड राज्य निर्माण के वादे से मुकरी केंद्र सरकार और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के खिलाफ अब निर्णायक जंग का बिगुल फुक गया है। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने घोषणा की है कि क्षेत्र के 9 सांसदों और 55 विधायकों को जनता खून से लिखा धिक्कार पत्र भेजेगी।