दयालपुर: फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को भेजो नीमका जेल
एंटी करप्शन ब्यूरो ने शनिवार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितीश परवाल को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में आज नीमका जेल भेज दिया है। ब्यूरो की टीम आरोपी की निशानदेही पर कंप्यूटर और दस्तावेज बरामद किए। मामले में अधिकारी पर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट का भी आरोप लगा है।