बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में उत्पाद टीम पर हमला, चालक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, दो गिरफ्तार
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हुई इस घटना में उत्पाद विभाग की बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई,जबकि एक चालक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे डीएसपी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ उत्पाद थाना की टीम ने कार्रवाई