गुना नगर: पत्नी ने पति पर लगाया भरण पोषण का मामला, राशि अदा न करने के मामले में फरार वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने भरण पोषण के मामले में फरार स्थाई वारंटी नरेंद्र नामदेव निवासी बूढ़े बालाजी गुना को 25 जून को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया, वारंटी की पत्नी ने भरण पोषण का मामला लगाया था। कुटुंब न्यायालय ने राशि तय की थी, लगभग 8 माह से ₹40000 की भरण पोषण राशि अदा न करने पर वारंट जारी था। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में पेश किया है।