कोल: गांव नेहरा में वृद्ध व्यक्ति अनजान कीड़े का शिकार हुआ, निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
Koil, Aligarh | Jul 7, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के गांव नेहरा का है। जहां में एक वृद्ध व्यक्ति कीड़े का शिकार हो गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। गांव नेहरा में शौच करने गया वृद्ध व्यक्ति को किसी अनजान कीड़े ने काट लिया। कीड़े का शिकार वृद्ध की उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। कीड़ा काटने के बाद हाथ नीला पड़ गया सूजन आ गई और देखते ही देखते हाथ गलने लगा।