बागपत: संत रविदास की 650वीं जयंती पर बागपत में पवित्र माटी कलश यात्रा का भव्य स्वागत
बागपत। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी कलश यात्रा का बागपत में भव्य स्वागत किया गया। सोमवार को करीब दोपहर 2:30 बजे दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित संत रविदास मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद कलश यात्रा नया गांव, महनवा, अहैड़ा और खट्टा सहित कई गांवों में