शुजालपुर: उज्जैन में शुजालपुर का युवक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार
शुजालपुर निवासी एक युवक को उज्जैन में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। जीआरपी ने छुमछुम बाबा की दरगाह के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से प्वाइंट 32 बोर की हैंडमेड पिस्टल बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमन पिता असलम मेव, निवासी बस स्टैंड शुजालपुर के रूप में हुई।