कोठी महल: महाकालेश्वर मंदिर में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं नीति आयोग के सदस्यों ने किए महाकाल के दर्शन
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी तथा नीति आयोग के सदस्य के. वी. राजू ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दोनों अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने बाबा महाकाल से