जलडेगा: आर सी चर्च गांगुटोली में मना माताओं की संरक्षिका संत मोनिका पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति
जलडेगा कैथोलिक पल्ली के आरसी चर्च गांगुटोली में रविवार को माताओं की संरक्षिका संत मोनिका पर्व बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्च प्रांगण में सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।कार्यक्रम की शुरुआत पल्ली पुरोहित फादर फ्रांसिस जेवियर सोरेग, फादर अजीत विनय सोरेग एवं फादर सुनील खाखा द्वारा संयुक्त रूप से मिस्सा पूजा के साथ हुई। मि