दिनांक 27 नवंबर गुरुवार की रात 8 बजे रायसेन के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में संस्कृति विभाग द्वारा जननायक गोंड सभ्यता के नायकों पर आधारित भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गोंड समाज के महान बलिदानियों, वीरांगनाओं और जननायकों के अतुलनीय साहस, पराक्रम एवं संस्कृति का नृत्य-नाट्यों के माध्यम से सजीव चित्रण