भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में बाबू द्वारा अभिलेख जलाने का वीडियो हुआ प्रचलित
बकेवर पं. रामाधीन शर्मा 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में कथित रूप से सरकारी अभिलेख जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचलित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर अभिलेख नष्ट किए जाने और संभावित किसी घोटाले की अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मामले की जांच कराने की बात कही है।