राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को 2:30 बजे अपराह्न में शहर के ज्योति चौक पर परिवहन विभाग द्वारा रोको-टोको अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एमवीआई संदीप कुमार ने किया। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे चालकों को रोककर उन्हें गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।