महुआडांड़: महुआडांड़ में विधायक द्वारा दो करोड़ की सड़कों का शिलान्यास
बुधवार को महुआडांड़ क्षेत्र के विकास को गति देते हुए लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण सड़क अंबाटोली एवं कसाई बांध मार्ग का शिलान्यास किया गया।योजना का शुभारंभ मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने किया।इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद है। इससेलोगों की आवाजाही आसान होगी।