गुना: म्याना में सड़कें जलमग्न, गली-मोहल्लों में भरा पानी, जनजीवन प्रभावित
Guna, Guna | Jul 29, 2025 गुना जिले की म्याना इलाके में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। 29 जुलाई को म्याना की सड़क जलमग्न हो गई। कटरा मोहल्ला गणेश मोहल्ला त्रिवेणी मोहल्ला सहित गली मोहल्लों में पानी भर गया। खोखर गांव की शासकीय राशन दुकान में पानी भरने से राशन भीग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। विद्युत सब स्टेशन में पानी भरने से सप्लाई बंद हो गई।