गुना: जिले में बारिश का तांडव, नदी-नालों ने लिया रौद्र रूप, रास्तों पर भरा पानी, मार्ग बंद, वीडियो वायरल
Guna, Guna | Jul 28, 2025 गुना जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। 28 जुलाई को दिन में बारिश का तांडव देखने को मिला। वायरल वीडियो में शाम होने तक नदी नालों ने रौद्र रूप ले लिया। बमोरी तहसील के कई गांवो घरों में पानी घुस गया। मछरया गांव से रंगपुर जाने वाले रास्ते पर आधे से ज्यादा ट्रैक्टर पानी में निकलते समय डूब गए। फतेहगढ़ कस्बे में पानी भरने से हॉट बाजार की दुकानदार फस गए।