गुना: केंद्रीय मंत्री सिंधिया का बारिश को लेकर संदेश, लहरघाट सिंध नदी पुल पर पानी, म्याना रेलवे अंडर ब्रिज जलमग्न
Guna, Guna | Jul 29, 2025 गुना जिले में बारिश के चलते हालत खराब है। 29 जुलाई को दिन रात सामने आई जानकारी में गुना जिले में बारिश को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर से वर्चुअल बैठक कर राहत बचाव कर की जानकारी ली। म्याना के लहरघाट सिंध नदी के पुल के ऊपर पानी आ गया। मार्ग बंद हो गया। म्याना रेलवे अंडर ब्रिज जलमग्न होने से पटरी के ऊपर से जोखिम उठाकर निकल रहे लोग।