गुना: पाटई में निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, बिना पोस्टमार्टम हुआ अंतिम संस्कार
Guna, Guna | Jul 27, 2025 गुना म्याना थाना के पाटई में निर्माणधीन मकान में मजदूर की करंट से मौत हो गई। 27 जुलाई को सामने आई जानकारी में गुना कैंट निवासी राजकुमार कुशवाहा 26 जुलाई को मजदूरी करने गया था। शाम को सेटिंग उठाते समय हाई टेंशन तार से टकरा गई। करंट लगने से राजकुमार कुशवाहा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार करने पर मामला चर्चा में बना हुआ है।