गुना: म्याना के कटरा मोहल्ला की पुलिया में बारिश से हुआ बड़ा कटाव, हो सकता है हादसा, लोगों ने मरम्मत की उठाई #jansamasya
Guna, Guna | Jul 28, 2025 गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत म्याना के कटरा मोहल्ला की बड़ी आबादी को जोड़ने वाली पुलिया में बारिश के तेज बहाव में टूट कर बड़ा कटाव हो गया। 28 जुलाई को लोगों ने कहा, इसी रास्ते पर शासकीय स्कूल है लोगों का आना जाना है। पुलिया के ऊपर पानी में गड्ढे और कटाव नही दिखता, घटना हो सकती है। शासन प्रशासन जल्द मरम्मत कराए। पूर्व में भी मांग की कोई सुनवाई नहीं हुई।