कानपुर: रावतपुर में छात्रा के साथ हुई मोबाइल लूट का सीसीटीवी फुटेज वायरल
रावतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा के साथ मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।छात्रा ने बीती 4 जुलाई को पुलिस से शिकायत भी की थी।छात्रा का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद है इसके बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।वही आज घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने बताया कार्रवाई की जा रही हैं।