कानपुर: नौबस्ता में हुई हत्या के बाद पुलिस ने लापरवाही बरतने पर 3 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
कानपुर के डीसीपी साउथ जोन अंतर्गत बीते दिनों नौबस्ता में दिन दहाड़े बीच रोड पर हुई हत्या के बाद से पुलिस एक्शन मोड पर नजर आ रही है। इस मामले को लेकर एसीपी नौबस्ता ने मामले में जांच रिपोर्ट तैयार की। जिसमे 3 पुलिसकर्मी लापरवाही बरतने पर निलंबित किए गए हैं। तो वहीं नौबस्ता थाना प्रभारी का भी स्थानांतरण कर दिया गया है।