गोमिया: गोमिया में ज़मीन विवाद सड़क पर, महिला बच्चों के साथ धरने पर बैठी
Gumia, Bokaro | Apr 23, 2026 गोमिया अंचल कार्यालय के बाहर जमीन विवाद को लेकर रेखा देवी अपने दो बच्चों के साथ धरने पर बैठी हैं।गुरुवार समय लगभग साढ़े तीन बजे पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गोतिया पक्ष ने जमीन रजिस्ट्री के बाद विवाद खड़ा कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष का दावा है कि जमीन उनकी पुस्तैनी है और भुगतान भी किया जा चुका है। अंचल अधिकारी आफताब आलम ने बताया कि मामला कोर्ट में लंबित है।