बहराइच: कल्पीपारा इलाके के पास स्थित ईंट भट्ठे पर सांप के काटने से पति-पत्नी की हुई मौत
बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र के कल्पीपारा गांव में एक दर्दनाक घटना हुई है। सांप काटने से पति-पत्नी की इलाज के दौरान बहराइच अस्पताल में मौत हो गई। पति सुनील और सपना खाना खाकर जमीन पर सो रहे थे, तभी जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप काटने की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की मौत हो गई। जांच जारी है।