अररिया: हरियाबाड़ा के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने माइक्रोफाइनेंस कर्मी को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | Apr 25, 2026 अररिया शहर के एबीसी नहर मार्ग पर गोढ़ी चौक से लगभग 5 सौ मीटर दूर घाटी एक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। शनिवार को अररिया आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत केटीएम बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने भारत माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत 26 वर्षीय युवक रुस्तम पर गोली चला दी। बदमाशों ने युवक के पैर में गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।