बेगूसराय: जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर पॉलिटेक्निक परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, 934 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा पीई पोलटेक्निक की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. जहां कुल 8,729 परीक्षार्थियों में 7,795 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 934 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी.