तुरकौलिया: जयसिंहपुर चिलरांव स्थित एक घर से नकदी सहित ₹2.50 लाख के सामान की हुई चोरी, मामला दर्ज
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर चिलरांव में भिखर कुमार के घर से अज्ञात चोरों ने नगदी 75 हजार सहित ढाई लाख का सामान चोरी किया। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह अपने नए घर के बरामदे पर परिवार के साथ सोया था। तभी पीछे से चोर घर मे घुस कर नगदी सहित घर का कीमती सामान चुरा ले गए।