तुरकौलिया: तुरकौलिया चौक स्थित मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने ₹10 लाख की मोबाइल चुराई,पुलिस से की शिकायत
तुरकौलिया चौक स्थित मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने दस लाख की मोबाइल चुराई। घटना शुक्रवार रात की बताई जाती है। दुकानदार अशोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम दुकान बंद कर गए,शनिवार सुबह जब आए तो कीमती मोबाइल गायब था। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर , सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कारवाई कर रही है।