डीग: डीग में 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज' के तहत विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता की जानकारी दी गई
Deeg, Bharatpur | Apr 10, 2026 राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग में ‘‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज’’ कार्यक्रम के तहत विशेष विधिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।