जहानाबाद: सहवाजपुर में ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने के कारण अक्सर दुर्घटना घटते रहती है ऐसा ही कुछ देखने को मिला जहानाबाद के सहवाजपुर गांव के पास जहां एक बाइक सवार को ऑटो ने टक्कर मार कर घायल कर दिया, परिजनों ने बताया कि घायल व्यक्ति सहवाजपुर गांव का सौरव कुमार है जिसे घटना के बाद आनन - फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया है जहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक इलाज जारी है।