नौगांव: नौगांव उपार्जन केंद्र पर बारिश में भीगा गेहूं, खुले में रखी बोरियां, किसानों को नुकसान, व्यवस्थाओं पर सवाल
छतरपुर जिले के नौगांव स्थित नोरा पहाड़ी वेयरहाउस परिसर में बनाए गए उपार्जन केंद्र की अव्यवस्थाएं उजागर हुई हैं। मंगलवार सुबह तेज बारिश के दौरान बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे, लेकिन यहां उनके लिए कोई इंतजाम नहीं था।लुगासी समिति केंद्र के बाहर खुले में रखी सैकड़ों बोरी गेहूं बारिश में भीग गई, वहीं किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों में रखा अनाज भी खराब