हमीरपुर: मुख्यालय के सदर अस्पताल के पास खाखी का रौब दिखाते हुए होमगार्ड ने बुजुर्ग रिक्शा चालक के गाल में जड़ा थप्पड़
सदर कोतवाली के केसरिया डेरा मुहल्ला निवासी बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक बाबूलाल निषाद अपना रिक्शा लेकर अस्पताल गेट के सामने पहुंचा ही था कि तभी गेट में ड्यूटी पर लगे होमगार्ड अशोक कुमार उसके पास आया और रिक्शा हटाने को कहने लगा। चालक जब तक रिक्शा बढ़ाता तब तक होमगार्ड ने उसके गाल में थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद बुजुर्ग रिक्शा चालक फूट-फूटकर रोने लगा।