हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के चकोठी व जल्ला गांव के पास अनियंत्रित होकर टैक्टर ट्राली पलटी चालक घायल
कुरारा थाना क्षेत्र के चकोठी व जल्ला गांव के पास शाम चार बजे अनियंत्रित होकर टैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमे चालक दबकर घायल हो गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है। जनपद कानपुर देहात के मूसा नगर निवासी अजीत पुत्र गंगाराम 32 वर्ष टैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था।