हमीरपुर: मौदहा क्षेत्र के खंडेह गाँव मे कूड़ेदान से निकली चिंगारी गरीब का आशियाना जलकर खाक
गर्मी आते ही आग अपना विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, कूड़े दान की चिंगारी से घर में रखें हजारों रुपए की नगदी व गृहस्थी का सामान जलकर स्वाहा हो गया। मौदहा विकासखंड के खंडेह गांव निवासी श्री चंद्र ने बताया कि हम खेत में कटाई करने गए थे, तभी पड़ोसियों ने सूचना देकर बताया कि सोनी घर में आग लग गई और वह अपना विकराल रूप धारण करती जा रही है।