15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व चनपटिया प्रखंड क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई, चनपटिया से बीजेपी विधायक उमाकांत सिंह के आवास से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ो की संख्या में बाइक सवार हाथों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए शामिल रहे, लोगों ने बताया कि हमें काफी मुश्किलों से यह आजादी मिली है।