बख्तियारपुर: सालिमपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
सालिमपुर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की। इस दौरान माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।