बेगूसराय: शिव जयंती समारोह को लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी द्वारा मेन मार्केट में निकाली गई पैदल यात्रा
शिव जयंती समारोह को लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी द्वारा मेन मार्केट में पैदल यात्रा निकाली गई। इस दौरान दर्जनों लोग शामिल हुए। वहीं, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के सदस्य ने बताया कि आने वाले शिव जयंती कार्यक्रम को लेकर यह पैदल मार्च निकाली गई है। इस दौरान लोगों को कार्यक्रम में आने का आह्वान किया गया है।