बेगूसराय: उलाव हवाई अड्डा में आयोजित हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा
बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित की गयी. उन्होंने सर्वप्रथम जय मंगला गढ़ मंदिर और नौलखा मंदिर को प्रणाम किया. उन्होंने कहा कि मैं विकसित भारत के लिये विकसित बिहार निर्माण के लिये बेगूसराय आया हूं. बेगूसराय की यह धरती प्रतिभावान युवाओं की धरती है. इस धरती ने देश के युवा और मजदूर दोनों को मजबूत किया है.