गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा मोड़ पर नवगछिया पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो अभियुक्तों को 2 देशी कट्टा व 3 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। एक बाइक भी जब्त हुई। एसपी कार्यालय ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। कांड संख्या 146/26 दर्ज कर कार्रवाई जारी है।