पूरनपुर: ई-पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
पूरनपुर स्थित प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए जा रहे ई-पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शनिवार दोपहर एक बजे तहसीलदार को सौंपा।अधिवक्ताओं का कहना है कि ई-पंजीकरण प्रणाली लागू होने से अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टाम्प विक्रेता और टाइपिस्टों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।