सोनाहातु: आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत मुरी रेलवे स्टेशन से 200 बोतल शराब की बरामद
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे स्टेशन मुरी से 200 बोतल शराब बरामद किया है। बुधवार को आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार पोस्ट मुरी, फ्लाइंग टीम रांची को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि गाड़ी संख्या 18626 के साधारण डिब्बे में दो बोरी में शराब ले जाया जा रहा है।