सोनाहातु: बाल संप्रेक्षण गृह, डुमरदगा में झालसा और जिला प्रशासन की ओर से नशा उन्मूलन के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान
बाल संप्रेक्षण गृह, डुमरदगा में झालसा और जिला प्रशासन की ओर से रविवार को नशा उन्मूलन के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें 104 किशोरों ने हिस्सा लिया। किशोरों के बीच नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर संदेश दिया गया कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देती है।