इटकी: दुष्कर्म पीड़िता से रिम्स मे मिली सीडब्ल्यूसी सदस्य
Itki, Ranchi | Jul 20, 2024 बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्यों ने रिम्स में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग से मुलाकात की। सात जुलाई को रथ मेला घूमकर लौटते समय गैंगरेप की शिकार बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुलाकात के क्रम में सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने रिम्स प्रबंधन से मुलाकात की और बेहतर सुविधा देने की बात कही।