इटकी: राजभवन में राज्यपाल से कुलपति, पूर्व विधायक सहित कई लोगों ने की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
Itki, Ranchi | Jul 17, 2024 राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मंगलवार को रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य सहित अन्य कई लोगों ने राजभवन में मुलाकात की। कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया। वहीं दूसरी ओर राज्यपाल से युवा आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल राज भवन में भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा।