इटकी: सिकिदिरी में विधवा ने फांसी लगाकर दी जान
Itki, Ranchi | Jul 19, 2024 सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सांडी निवासी 29 वर्षीय विधवा वसुंधरा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस संबंध में मृतका के देवर मनीष करमाली ने सिकिदिरी थाना में लिखित आवेदन में बताया कि उसकी भाभी वसुंधरा देवी अपने पति महेंद्र करमाली की मौत के बाद से अवसाद में रहती थी। वह घर में अकेली थी उसी दौरान छत पर लगी पाइप में दुपट्टा डालकर फंदे पर झूल गई।