इटकी: इटकी थाना क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच हिरासत में
Itki, Ranchi | Jul 17, 2024 इटकी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की मां ने तीन नामजद समेत अन्य खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।