होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में 28 करोड़ के मूंग घोटाले में वेयर हाउस प्रबंधक पर FIR दर्ज, कार्यालय की चाबियां लेकर फरार, वीडियो वायरल
कनकधारा वेयरहाउस में 28 करोड़ की 31 हजार क्विंटल मूंग में मिलावट के मामले में नर्मदापुरम वेयरहाउसिंग जिला प्रबंधक वासुदेव डबांडे के ऊपर FIR दर्ज हुई है।जिसके बाद वह कार्यालय की चाबियां लेकर फरार हो गए जिसका वीडियो शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात करीब 1 बजे सामने आया है वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यालय के बाहर लोग शुक्रवार को सुबह से देर रात तक परेशान दिखे