जशपुर: जशपुर में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष राम (41) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता 32 वर्षीय महिला है, जिसकी पिछले 15-16 वर्षों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। घटना 21 मई की शाम की है।