जशपुर: जशपुर पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड: 766 गांवों में एक दिन में जन चौपाल, हेलमेट जागरूकता अभियान ने गोल्डन बुक में दर्ज किया
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जशपुर पुलिस के हेलमेट जागरूकता अभियान ने नया इतिहास रच दिया है। जिले के सभी 766 गांवों में एक ही दिन जन चौपाल आयोजित कर हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जशपुर पुलिस का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।